उत्तराखंड

कांग्रेस हमेशा दलित, गरीब और संविधान विरोधी रहीरू लाल सिंह आर्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर दलित, गरीब और संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने इस वर्ग को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। लेकिन उनकी बेहतरी के लिए कोई काम नहीं किया। रिस्पना पुल के भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता करते हुए आर्य ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। तब से सरकार की योजनाएं दलित और पिछड़े वर्ग पर केंद्रित हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने बाबा साहब अम्बेडकर के सिद्घांत पर चलते हुए सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक समानता के लिए काम किया। प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में चार राज्यों के राज्यपाल, 12 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दलित समाज से हैं। यही नहीं देश की राष्ट्रपति भी एक आदिवासी महिला है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के अपमान और उपेक्षा का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 1952 के चुनाव और 1954 के उपचुनाव में कांग्रेस ने भीमराव अम्बेडकर को हराने का काम किया। इस दौरान राजपुर विधायक खजान दास, एससी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, भगवंत प्रसाद मकवाना, मनवीर चौहान, राजेंद्र नेगी, रविंद्र वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!