उत्तराखंड

पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने श्रद्घांजलि दी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

– स्वराजीव गांधी ने देश की दिशा और दशा बदली रू माहरा
देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने श्रद्घांजलि दी। कांगेस भवन और डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी कांप्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने दोनों जगह स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। माहरा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में वैसे तो स्वर्गीय राजीव गांधी के अनेक योगदान दिए, परंतु उनके कुछ कार्यों ने देश की दिशा और दशा बदल दी। राजीव गांधी ही भारत में दूरसंचार क्रांति लाए। उन्हें डिजिटल इंडिया और भारत में सूचना तकनीक, दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। उन्होंने विज्ञान और टेक्नोलजी के लिए बजट को बढ़ाया, और कंप्यूटर की कीमतें घटाने के लिए विशेष नीतिगत प्रयास किये। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ड. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में मतदान की उम्र 21 साल से घटाकर 18 वर्ष की गई। लाखों युवाओं को वोट देने का अधिकार मिला। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूरण सिंह रावत, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, हेमा पुरोहित, नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, नीरज त्यागी, हुकुम सिंह गडिया, राजीव केसवाल, मुकेश सोनकर, उर्मिला थापा, राजेश पुंडीर, पूरम कंडारी, मनीष गर्ग, रविन्द्र पुंडीर, आदि उपस्थित रहे।
राजीव गांधी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया रू प्रीतम
देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी कांप्लेक्स में कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में स्वर्गीय राजीव गांधी का विशेष योगदान रहा। विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में पंचायतें मजबूत और सशक्त बनीं। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष ड. जसविंदर गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, नीनू सहगल, सोमप्रकाश वाल्मीकि, पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, अधिवक्ता शिवा वर्मा, सुनील कुमार बांगा आदि मौजूद रहे। कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा, महानगर अध्यक्ष सावित्री थापा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, राजेश नौटियाल, दिनेश कांडपाल, सोहन सिंह आदि ने भी श्रद्घांजलि दी।
मसूरी में कांग्रेस ने श्रद्घासुमन अर्पित किए
मसूरी। मसूरी में भी शहर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया। शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, भगवती प्रसाद कुकरेती, मेघ सिंह कंडारी, महिमानंद, रमेश राव, नागेद्र उनियाल, अरविंद सोनकर आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!