नीट पेपर लीक में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। शहर कांग्रेस ने नीट पेपर लीक को लेकर शहीद भगत सिंह चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राज में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा हैं।शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में पेपर लीक का मामला चल रहा था वहीं केंद्र सरकार भी पेपर लीक कर रही है। नीट पेपर लीक के मामले ने देश के युवाओं पर कुठाराघात किया है। कहा कि भाजपा को माफ नहीं किया जा सकता। कहा कि नीट पेपर लीक का यह चौथा मामला है, जिसमें 22 लाख युवाओं ने परीक्षा की तैयारी की व देने के लिए आये थे।
ऐसे में पेपर लीक होने से उनके भविष्य को भारी नुकसान पहुंचा है। बच्चों के परिजन भी इससे हताश एवं निराश है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि पिछले पांच वषों में देश के अंदर 48 पेपर लीक हुए जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।कहा कि सरकार एसआईआर के तहत सत्ता में बना रहना चाहती है। उनको युवाओं के भविष्य से कोई लेना नहीं है। पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि सरकार देश के भविष्य के साथ मोदी सरकार खिलवाड़ कर रही है जो नौजवान कड़ी मेहनत करते हैं। सर्वोच्च न्यायालय की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों का सजा मिल सके। शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनकर ने कहा कि नीट का पेपर केवल एक पेपर नहीं है बल्कि करोड़ों बच्चों व माता पिताओं का सपना होता है। इस मौके पर युवा कांग्रेस महामंत्री प्रियांश छाबड़ा, प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस वसीम खान, जगपाल गुसांई, नवीन शाह, दक्ष पंवार, मौ. शाहरूख, तेज पाल रौथाण, राजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, रिया, परमवीर खरोला, विजय लक्ष्मी कोहली, सुदेश सैनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनी, आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *