पूर्व प्रधानमंत्री के शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व़ राजीव गांधी के शहादत दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेस हास्पिटल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशन में बुधवार से आगामी 25 मई तक एक सप्ताह तक पूरे देश में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व़ राजीव गांधी की 21 मई 1991 में चेन्नई के पेराम्बुदूर नामक स्थान पर आंतकवादियों के द्वारा एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ राजीव गांधी का आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को हमेशा याद दिलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्व़ राजीव गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान कर आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा। डॉ़ चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि आज बुधवार से लेकर आगामी 25 मई तक कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान करेगें। इस मौके पर डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, जिला प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, राजा आर्य, प्रदीप सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, बृजपाल सिंह नेगी, सूरज प्रकाश मौजूद थे।