जन समस्याओं पर कांग्रेस का रोष, आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विद्युत कटौती सहित विभिन्न समस्याओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है। कांग्रेसियों ने जल्द समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि जनता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समस्या के संबंध में कांग्रसे ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। महानगर अध्यक्ष मीना बछुवाण ने कहा कि वर्तमान में गर्मी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। ऐसे में असमय हो रही विद्युत कटौती ने चुनौतियां बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है। साथ ही छोटे व्यापारियों के कामकाज पर भी बुरा असर पड़ रहा है। शहर में गैस वितरण ठीक न होने के कारण लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है और उन्हें सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यककर्ताओं ने सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग से भुगतान न किए जाने का भी आरोप लगाया। कहा कि जिन लोगों ने प्रोत्साहन सोलर ऊर्जा योजना के तहत अपने घरों के छतों पर सोलर पैनल लगाए है, उन्हें विद्युत विभाग की तरफ से अतिरिक्त विद्युत उत्पादन का भुगतान भी नहीं किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। इस मौके पर प्रवीन रावत, गणेश नेगी, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, सुधा असवाल, प्रीति देवी, कृपाल सिंह, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *