महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

हरिद्वार। गैस, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों तथा स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवालिक नगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को आम जनता के लिए परेशानी का कारण बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेसी राजबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री महंगाई पर बोलने को तैयार नहीं हैं। गैस, पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।
इससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। रानीपुर प्रभारी रविश भटीजा, यशवंत सैनी, मोहन राणा तथा संजय सैनी ने कहा कि सरकार बिना जनता को विश्वास में लिए स्मार्ट मीटर लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़ रहे हैं और यह योजना आम जनता के हित में नहीं है। प्रदेश सचिव पूनम भगत, निशा शर्मा तथा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती महंगाई से महिलाओं के लिए घर का बजट संभालना कठिन हो गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष तेलु राम, सुरेंद्र ठाकुर, मनोज धनकर और मनोज जाटव ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का विरोध किया। प्रदर्शन में सागर बेनीवाल, सौरभ सैनी, राव आफाक, बीएस तेजियांन, अमित नौटियाल, दाता राम चौहान, अजय मुखिया, विनोद कुमार, सुनील चौहान, राव फरमान, अंबिका पांडेय, सत्यपाल शास्त्री, तनुज चौहान, कमल रोहिला, दीवान चंद, अक्षय नागपाल, संजय कुमार, राजेंद्र पूरनपुर, मृत्युंजय पांडेय, जान मोहम्मद अंसारी, अवधेश यादव, मनोज चौधरी, सचिन पाल, मोनिक, कुंवर सिंह बिष्ट, जगदीप, नितेश कुमार, वासु नौटियाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *