बिग ब्रेकिंग

देश में कोरोना महामारी बेकाबू, अमेरिका का भी तोड़ा रिकार्ड

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली,एजेंसी्र। देश में 24 घंटों के दौरान 3़14 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। किसी भी देश में एक दिन में संक्रमण के इतने ज्यादा मामले आने का यह नया रिकार्ड है। इन मामलों के साथ देश में अब तक कोरोना से 1,59,30,965 लोग संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 22़91 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में कुल 3,14,835 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 2,104 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,84,657 हो गई। लगातार बढ़ते मामलों के कारण ठीक होने की दर गिरकर 84़46 फीसद हो गई है। जबकि बीती 8 फरवरी को ठीक होने की दर 97़2 फीसद दर्ज की गई थी।
नए मामलों में लगातार 43वें दिन बढ़ोतरी देखी गई। इसके साथ सक्रिय मामले बढ़कर 22,91,428 हो गए जो संक्रमण के कुल मामलों का 14़38 फीसद हैं। देश में अब तक 1,34, 54,880 लोग इस बीमारी को हराकर ठीक हो चुके हैं। मृत्यु दर घटकर 1़16 फीसद रह गई है। देश में 7 अगस्त को कोरोना संक्रमण के मामले 20 लाख के पार हुए थे। इसी तरह 16 सितंबर को 50 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार हुआ। जबकि 19 अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 1़50 करोड़ के पार हुई। आइसीएमआर के अनुसार 21 अप्रैल तक 27,27,05,103 नमूनों की जांच की गई। जबकि अकेले बुधवार को 16,51,711 नमूनों की जांच हुई।
कोरोना के कारण 24 घंटों के दौरान जिन 2,104 लोगों की जान गई उसमें से सर्वाधिक 568 लोग महाराष्ट्र के रहे। इसके बाद से दिल्ली से 249, छत्तीसगढ़ से 193, उत्तर प्रदेश से 187, गुजरात से 125 और कर्नाटक से 116 लोगों ने जान गंवा दी।
देश में अब तक कुल 1,84,657 मौतें हुई हैं जिनमें महाराष्ट्र से 61,911, कर्नाटक से 13,762, तमिलनाडु से 13,258, दिल्ली से 12,887, बंगाल से 10,710, उत्तर प्रदेश से 10,346, पंजाब से 8,114 और आंध्र प्रदेश से 7,510 शामिल हैं।
24 घंटों में सामने आए 3,14,835 मामलों में 75 फीसद हिस्सेदारी 10 राज्यों की हैं। ये दस राज्य महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 67,468 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उप्र में 33,106 और दिल्ली में 24,638 नए मामले दर्ज किए गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार शाम सात बजे तक 19,28,118 सत्रों के जरिये लोगों को 13,23,30,644 टीक लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण अभियान के 96वें दिन (21 अप्रैल) 22,11,334 वैक्सीन खुराक दी गई। इनमें 92,19,544 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्होंने पहली खुराक ली और 58,52,071 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जिन्होंने दूसरी खुराक ली। इसी तरह 1,16,32,050 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को पहली डोज और 5936,530 कर्मचारियों को दूसरी डोज दी गई।
इसके अलावा, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4,78,67,118 को पहली और 57,60,331 लाभाद्दथयों को दूसरी डोज दी गई। इसी तरह 45 से 60 साल के 4,44,28,884 लोगों को पहली और 16,34,116 लाभाद्दथयों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। देश में अब तक दी गई संचयी डोज में आठ राज्यों का 59़25 फीसद हिस्सेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!