जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सुबह व शाम की सैर के लिए नगर निगम बेहतर व्यवस्थाओं को बनाने पर ध्यान दे रहा है। इसके के तहत नगर आयुक्त शैलेंद्र रावत व निगम अधिकारियों ने कुछ स्थलों का निरीक्षण भी किया।
शनिवार को महापौर शैलेंद्र सिंह रावत व नगर आयुक्त पीएल शाह ने पुराना सिद्धबली मार्ग, गाड़ीघाट से गिवईस्रोत को जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शहर के सैकड़ों लोग सुबह व शाम की सैर पर निकलते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम गंभीरता से कार्य कर रहा है। बताया कि सैर करने के लिए शहर में कुछ स्थलों को चिह्रित किया जा रहा है। इन स्थलों में रैलिंग के साथ ही बैठने की भी व्यवस्था बनाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने आमजन से स्वच्छता में सहयोग की अपील की। कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हम सभी को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने के बजाय कूड़ेदान का उपयोग करें।