नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बीती 2 जून को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ उसके चचेरे भाई संजय उर्फ सोनू ने दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए तथा अन्य साक्ष्यों का संकलन किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानून के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *