विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड दुगड्डा के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बल्ली में उत्तराखंड फाउंडेशन नार्थ अमेरिका एवं किताब क्लब के सहयोग से दस दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यशाला में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बच्चों को कहानी लेखन, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा अन्य साहित्यिक एवं शैक्षिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष डबराल ने कहा कि कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को कहानी लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भाषा ज्ञान से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यशाला के प्रथम दिन आयोजित एक्टिविटी सत्र में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रसन्न नेगी, नंदीश और अंशिका शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *