गदेरे में डूबे युवक का शव बरामद

Spread the love

रुद्रप्रयाग। मद्महेश्वर घाटी के गोंडार गांव के पास भीमसी गदेरे में डूबे युवक का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। राजस्व पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बीते शनिवार को कांडा गांव के ग्रामीण पूजा अर्चना के लिए गोंडार गए थे। वापसी में कुछ साथियों के साथ सन्तोष सिंह नेगी (29) पुत्र कलम सिंह भीमसी गदेरे के ताल में नहाने लग गए, इसी बीच वह गहरे गदेरे में डूब गए। जिसके बाद अन्य साथियों द्वारा काफी ढूंढ़खोज की गई किंतु कुछ पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान गोंडार वीर सिंह पंवार द्वारा तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम देर शाम तक खोजबीन में जुटी रही किंतु युवक का कोई पता नहीं चल सका।

add रविवार सुबह तहसीलदार दीवान सिंह राणा के नेतृत्व में डीडीआरएफ की टीम फिर मौके पर गई। जहां पर की कड़ी मशक्कत के बाद डीडीआरएफ व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शव को गहरे ताल से बरामद किया गया। तहसीलदार डीएस राणा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घटना के बाद कांडा गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *