दीपावली मन के भीतर ज्ञान और सकारात्मकता का संदेश

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दीपावली केवल घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि मन के भीतर ज्ञान और सकारात्मकता का प्रकाश जगाने का भी अवसर है। अज्ञानता के अंधकार को दूर कर जीवन में शांति, प्रेम और पवित्रता अपनाने का संदेश प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में दिया गया।

oplus_2

नजीबाबाद रोड स्थित मिश्रा कालोनी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र संचालिका राजयोगिनी बीके ज्योति ने अतिथियों का स्वागत कर किया। उन्होंने कहा कि दीपावली का आध्यात्मिक महत्व बाहरी दीप जलाने तक सीमित नहीं है। यह पर्व हमें अपने अंतर्मन में ज्ञान, शांति और सद्भाव का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है। समारोह में मुख्य अतिथि दंत चिकित्सक डा. राहुल अरोड़ा और उनकी पत्नी आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. निधि अरोड़ा मौजूद रहे। अतिथियों ने केंद्र के शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण की सराहना की। साथ ही आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर भी विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *