जयन्त प्रतितिधि।
कोटद्वार : गौरव सैनिक बंगाल इंजीनियर ग्रुप का स्थापना दिवस सात नवंबर को मनाया जाएगा।

ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ग्रुप कैप्टन (सेनि.) शिव प्रसाद सती होंगे। बताया कि कार्यक्रम शिब्बूनगर, रतनपुर स्थित एक बारातघर में होगा।