जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही उनके समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की बात कही गई।

बैठक में समिति के संयोजक मेहरबान सिंह ने संगठन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद पूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनसे जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने कहा कि संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। साथ ही संगठन में अनुशासन बनाए रखना भी आवश्यक है, ताकि समिति की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें। बैठक में देवेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष कुकरेती, गोपाल सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल, ठाकुर सिंह, भरत सिंह नेगी, रतन सिंह नेगी, अनसूया प्रसाद गोस्वामी, नंदन सिंह, हिमानंद डोबरियाल और विक्रम सिंह बिष्ट मौजूद रहे।