मलेशिया से कपिल शर्मा ने बच्चोें के लिए भेजी साइकिल

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दीपावली के पावन पर्व पर राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के चार मेधावी विद्यार्थियों के लिए खुशियों की सौगात आई। मलेशिया में कार्यरत कपिल शर्मा ने अपने स्वर्गीय पिता जगदीश चंद्र शर्मा की स्मृति में विद्यालय के चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिलें भेंट कर उनकी दीपावली यादगार बना दी।

Oplus_16908288

स्वर्गीय जगदीश चंद्र शर्मा गढ़वाल राइफल्स के रिकॉर्ड ऑफिस में कार्यरत थे। अपने पिता की याद को समाजसेवा से जोड़ते हुए कपिल शर्मा ने अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों की मदद करने की इच्छा जताई। इस कार्य की पहल राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के शिक्षक गजेंद्र सिंह चौहान एवं संजय रावत ने की। दोनों शिक्षकों ने अपने मित्र कपिल शर्मा से संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने दीपावली पर क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उपहार देने का प्रस्ताव रखा। शिक्षकों ने विद्यालय में पढ़ने वाले योग्य विद्यार्थियों का चयन किया और दीपावली से पहले उन्हें साइकिलें प्रदान कीं। शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि चारों विद्यार्थियों को उनकी पसंद और पसंदीदा रंग के अनुसार साइकिलें दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे पढ़ाई में मेधावी होने के साथ-साथ आज्ञाकारी और अनुशासित भी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने शिक्षकों की इस सराहनीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही दानदाता कपिल शर्मा का धन्यवाद करते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने अच्छे व्यवहार और मेहनत के फलस्वरूप यह अमूल्य उपहार मिला है। अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे और अधिक मेहनत करें तथा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *