गर्मी बढ़ने से एसी-कूलर की बढ़ी डिमाड़

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : मई महीने की शुरुआत में हुई बारिश और ठंडक ने श्रीनगर के एसी और कूलर कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी थी। ठंडक के कारण बाजार में खरीदार कम रहे और व्यापार प्रभावित हुआ। हालांकि, पिछले दो दिनों से बढ़ी गर्मी के बाद अब लोग एसी-कूलर खरीदने बाजार पहुंचने लगे हैं, जिससे कारोबारियों के चेहरे फिर खिल गए हैं।
स्थानीय कारोबारी मोहित, आशीष सडाना, अनंत अग्रवाल, प्रीतपाल नरूला और दीपक जैन ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने गर्मी की उम्मीद में पहले ही गोदामों में पर्याप्त स्टॉक भर लिया था, क्योंकि सीजन में कंपनियों से समय पर सप्लाई मिलना मुश्किल हो जाता है। व्यापारियों के अनुसार कई दुकानदारों ने बाजार से उधार लेकर भी सामान मंगवाया है जिससे उन पर भुगतान और सप्लाई का दबाव बना हुआ है। फिलहाल तापमान बढ़ने के साथ बाजार में उम्मीद लौट आई है और कारोबारियों को आने वाले दिनों में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *