बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मुख्य न्यायाधीष से की मांग

Spread the love

हल्द्वानी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईवीएम हटाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारों के साथ तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। मोदी सरकार और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए तहसील परिसर में नारेबाजी की। उत्तराखंड के प्रस्तावित 2027 विधानसभा के चुनाव में ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने और चुनाव आयोग को निर्देशित करने संबंधी मांगों को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पूजा शर्मा को सौंपा। यहां वरिष्ठ कांग्रेसी गंगा सिंह बिष्ट, राज कुमार पांडे, फूल सिंह कुमटिया, प्रेम बल्लभ जोशी, प्रताप सिंह बिष्ट, चंदन शाह, चंद्रशेखर पांडे, बलबीर बिष्ट, गणेश रावल, स्वास्तिक उपाध्याय, बालम सिंह, ओमकार गोस्वामी, सुरेश बिष्ट, कमल बिष्ट, तेजेंद्र मेहरा, सरदार राजेंद्र सिंह जोहल, अंग्रेज सिंह, चरणजीत सिंह, महिला नगर अध्यक्ष रंजीत कौर पूर्व अध्यक्ष इंदिरा डंगवाल, हरीश पांडे, धीरज भट्ट, वीरेंद्र रखोलिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *