आपदा से बचाव को की नहर बनाने की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। बंगापानी के रोपाड़ गांव के लोगों ने आपदा से बचाव के लिए नहर निर्माण की मांग पर डीपीआरओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा गांव में वर्ष 2013 की आपदा के बाद से ही भूस्खलन हो रहा है, जिससे उनकी उपजाऊ जमीन बर्बाद हो रही है। खेत-खलिहानों को बचाने के लिए पानी निकास को गांव में नहर की आवश्यकता है। इससे आपदा से हो रहे नुकसान को कम किया जा सकता है। गुरुवार को रोपाड़ की महिलाओं व लोगों ने डीपीआरओ को ज्ञापन देते हुए कहा गांव में लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे उनके खेत-खलिहान आपदा की भेंट चढ़ गए हैं। उनकी आजीविका भी उपजाऊ जमीन के खत्म होने से खतरे में पड़ गई है। गांव में भूकटाव को रोकने के लिए पानी निकास की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके लिए गांव में नहर का निर्माण बेहद जरूरी है। भूस्खलन से निकलने वाले मलबे की निकासी के लिए नहर निर्माण कर आपदा के खतरे को कम किया जा सकता है। इस मौके पर जगदीश गोस्वामी, पुष्कर गोस्वामी, प्रेम गिरी, गीता गिरी, गोविंदी देवी, कुंती देवी, मोहन गिरी, गणेश गिरी, जोहार गिरी सहित कई लोग शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *