Uncategorized

देवीधार महोत्सव में दर्शनार्थियों को बांटे मॉस्क

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। मां भगवती मंदिर देवीधार में चल रहे महोत्सव के तीसरे दिन दर्शनार्थियों को मास्क बांटे गए। कन्या पूजन करने के साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को समिति अध्यक्ष जीवन मेहता के नेतृत्व में कन्या पूजन किया गया। पंतनगर के राजकुमार अग्रवाल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी ने ब्लाक प्रमुख नेहा ढेक को मुख्य संरक्षक और जिपं उपाध्यक्ष एलएम कुंवर को संरक्षक मनोनित किया। समिति अध्यक्ष मेहता और विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र ढेक ने लोगों को मॉस्क बांटे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्य मेला गुरु पूर्णिमा के दिन होगा। उस दिन देवीधार मंदिर तक तीन गांव के देव डांगर मां भगवती को डोले के बजाय डलिया में लेकर आएंगे। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि लोगों को कोरोना माहामारी से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में प्रकाश राय, जिपं उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, नपं अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सचिन जोशी, श्याम ढेक, सुनील चौबे, दीपक सुतेड़ी, मोहन सिंह, रेनू गड़कोटी, मीना ढेक, गीता मेहता, लता वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!