हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत

Spread the love

रुद्रपुर। हेमकुंड साहिब यात्रा पर गए गदरपुर क्षेत्र के एक श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत हो गई। शनिवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। निधन से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम अलख देवा निवासी 39 वर्षीय गुरबाज सिंह पुत्र अमर सिंह 2 जून को हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान वह 3 जून को गोविंदघाट पहुंचे। परिजनों ने बताया कि 4 जून को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार दिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान 5 जून को उनका हार्टअटैक से निधन हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव अलख देवा लाया गया। गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। गुरबाज सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह मिलनसार व्यक्ति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *