विकासनगर()। शनिवार शाम को हुई बारिश में महासू धाम हनोल पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंदिर में दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार बारिश बचने के लिए तितर बितर हो गई। श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए टीन शैड, मन्दिर समिति कार्यालय, चालदा महाराज के भंडारे सराय, लंगर हाल में जमा हो गए। शनिवार शाम लगभग पौने छह बजे हनोल, चातरा, चातरीगाड, ठडियार, बगीयार, भंकवाड, शटंगधार, दारमीगाड, पुरटाड, धनराश, निनूस, जाकटा, मैंद्रथ, बागी, त्यूणी समेत पूरी टोंस वैली में झमाझम बारिश हुई। बारिश से मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को असुविधा झेलनी पड़ी। मन्दिर समिति को उस दौरान कुछ समय के लिए देव दर्शन रोकने पड़े।