सोशल मीडिया के दौर में सही और फेंक न्यूज की पहचान करना मुश्किल

Spread the love

नई टिहरी। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजत गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि समय के साथ नई तकनीकि विकसित हो रही है। सोशल मीडिया के दौर में हर व्यक्ति पत्रकार की भूमिका निभा रहा है लेकिन कई बार इसमें सही और फेंक न्यूज की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। तकनीकी के दौर में भी मेन स्ट्रीम मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।हिंदी पत्रकारिता दिवस सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की चुनौतियां विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि समय के साथ तकनीकी बदल रही है। पहले खबर छपने में दो-तीन दिन लग जाते थे। अब खबर तेजी से वायरल हो जाती है। बावजूद तथ्यात्मक खबर के लिए मेन स्ट्रीम मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। पूर्व मंत्री ने पत्रकारों को सम्मानित किया। विशिष्ठ अतिथि प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में लोग चलते-फिरते अपडेट रहते हैं लेकिन कई बार खबरों को लेकर भ्रम की स्थिति बन जाती है। सोशल मीडिया में सनसनीखेज खबर ज्यादा प्रसारित होती है लेकिन समस्या वाली खबर पीछे रह जाती है। पत्रकार समस्याएं उठाने और समाज को जगाने का काम आज भी पूरी मुश्तैदी से कर रहे हैं। संस्कृति विभाग की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल, प्रेसक्लब अध्यक्ष अनुराग उनियाल, महामंत्री विजय गुसाईं, सुंदरलाल उनियाल, गोविंद बिष्ट, देंवद्र दुमोगा, विक्रम बिष्ट, महीपाल नेगी, राकेश राणा, गोविंद पुंडीर, बलवीर नेगी, प्रदीप डबराल, धनपाल गुनसोला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *