उत्तराखंड

डीआईजी ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चम्पावत। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग शाखाओं की व्यवस्था देखी। उन्होंने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने जीजीआईसी में छात्राओं के साथ संवाद किया। मंगलवार को डीआईजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों की परेड कराए जाने, मैस में पहाड़ी व्यंजन बनाए जाने, बैरक को ठीक करने और र्केटीन में मांग के अनुसार सामान की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन में डीआईजी ने अधिकारियों और जवानों की समस्याएं सुनी। डीआईजी ने रेंज स्तर की समस्याएं शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया। जवानों की समस्याओं को दूर करने के लिए पुलिस लाइन में रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। बाद में डीआईजी ने जीजीआईसी में छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने साइबर क्राइम, पक्सो एक्ट, महिला हिंसा से बचाव की जानकारी दी। इसके अलावा गौरा शक्ति ऐप, पब्लिक आई ऐप और ट्रैफिक आई एप के बारे में बताया गया। एसपी देवेंद्र पींचा ने भी छात्राओं को कानूनी जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!