जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : डिजिटल यूथ फेस्टिवल-2026 के तहत आयोजित ‘सूर्य नमस्कार चैलेंज’ में जनपद रुद्रप्रयाग के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रेरणा तिवारी ने द्वितीय, योगेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं देहरादून के साहिल सिंह खत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मंगलवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि के चेक वितरित कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल यूथ फेस्टिवल युवाओं को फिटनेस, खेल, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को व्यापक मंच प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं से आगामी चैलेंज में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। डिजिटल यूथ फेस्टिवल-2026 के तहत आगामी सप्ताहों में पुश-अप/स्क्वाट, स्किपिंग/प्लैंक, फिटनेस फिनाले, युवा फोटोग्राफी सहित विभिन्न फिटनेस एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।