सोशल मीडिया में न डाले अपनी व्यक्तिगत जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को बढ़ते साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया। कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया में अपनी व्यक्तिगत जानकारी नहीं डालनी चाहिए।
कार्यशाला उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के वित्त पोषण में आउटरीच एंड ट्रेनिंग श्रेणी के अंतर्गत की गई। मुख्य वक्ता प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रो. महेश मनचंदा ने परियोजना के उद्देश्यों एवं बढ़ते साइबर खतरों के प्रति सचेत रहने की विस्तार से जानकारी दी। सुरक्षा विशेषज्ञ डा. सौमित्र चटोपाध्याय गर्ग ने साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल फ्रॉड से बचाव, मोबाइल एवं ऐप सुरक्षा, गोपनीयता और डेटा सुरक्षा, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, डिजिटल लेन-देन सुरक्षा, साइबर अपराध रिपोटिंग तंत्र पर चर्चा की। कार्यशाला में 150 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, आइक्यूएसी प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी सहित सभी प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर ममता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *