डॉक्टर पति ने बीमार पत्नी को दवा के बहाने पिलाया जहर

Spread the love

हरिद्वार । बहादराबाद पुलिस ने पत्नी को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे डॉक्टर पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत की पुष्टि होने के बाद हुआ। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चार फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को उसके पति अफजाल ने इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने स्वयं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *