ईडी ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों पर छापा मारा

Spread the love

नईदिल्ली , प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापा मारा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजेंसी के अधिकारी लुधियाना और कुछ अन्य स्थानों पर मौजूद हैं। आरोप है कि अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों और कुछ अन्य संस्थाओं ने आवासीय परियोजनाओं के लिए औद्योगिक भूमि के कथित दुरुपयोग के माध्यम से राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाया और आपराधिक आय अर्जित की है।
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम सुरक्षा बलों के साथ तड़के ही अरोड़ा से जुड़े परिसरों पर तलाशी के लिए पहुंच गई थी। तलाशी के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल बाहर सुरक्षा में तैनात रही। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरोड़ा के घर पर 2024 में भी ईडी छापा मार चुकी है। तभी भी एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत कार्रवाई की थी। आप ने इस छापेमारी की निंदा की है।
पंजाब में आप के नेता केंद्रीय एजेंसी की नजर में हैं। इससे पहले पंजाब और हरियाणा में राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के मालिक अशोक कुमार मित्तल के परिसरों और उनके शैक्षणिक संस्थानों में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत तलाशी ली थी। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने छापेमारी पर कहा कि भाजपा राज्य में चुनावों की तैयारी शुरू करने के लिए छापेमारी का उपयोग करती है और यह सब एक पैटर्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *