श्रीनगर गढ़वाल : मेडिकल कॉलेज श्रीकोट के सभागार में जनपद गढ़वाल: भूगोल से गौरव तक पुस्तक का शिक्षा मंत्री ने विमोचन किया। पुस्तक के संपादक डॉ. प्रमोद नौडियाल ने बताया कि यह पुस्तक संस्थान के प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर के मार्ग दर्शन में तैयार की गई है। पुस्तक में स्थानीय परिवेश, क्षेत्रीय विशेषताओं व प्रमुख व्यक्तित्वों से जुड़ी अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक सामग्री संकलित की गई है। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डा. एनपी उनियाल, डा. एसके भारद्वाज, विनय किमोठी, राइंका प्रवक्ता मनोहर चमोली आदि उपस्थित रहे। (एजेंसी)