श्रीनगर गढ़वाल : चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा व सेवा के उद्देश्य से रोटरी क्लब द्वारा ट्रॉपिकल आइसक्रीम के सहयोग से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग दो हजार यात्रियों को शीतल पेय वितरित किया गया। यात्रियों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य यात्रा को अधिक सुगम व सुखद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी गिरीश पैन्यूली, कोषाध्यक्ष मनीष कोठियाल, कार्यक्रम संयोजक संजय जैन, बृजेश भट्ट, आदि उपस्थित रहे। (एजेंसी)