जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लैंसडौन में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्या श्रीमती भगवती सिंह ने कहा कि पर्यावरण केवल हमारे जीवन का आधार नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य की नींव है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के इस दौर में हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर मिट्टी का कटाव रोका जाए, जल-संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाएं।
तीलू रौतेली सदन से रौनक ने पर्यावरण दिवस के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वैष्णवी टैगोर सदन से कविता के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। रितिका शिवाजी सदन ने आओ हम पर्यावरण बचाएं नामक शीर्षक से विद्यार्थियों में जोश भरा। मणिकर्णिका सदन से खुशी ने भविष्य में पर्यावरण में होने खतरों से कैसे बचा जा सकता है पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षिका दीक्षा पाण्डेय, तन्वी और रौनक द्वारा पर्यावरण गीत (पर्यावरण हमारा प्यारा) गाकर भाव पूर्ण माहौल बना दिया। कार्यक्रम में दीक्षा पाण्डेय ने छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर शिक्षिका दीप्ति गुंसाई, मीना अधिकारी, कुमुद थपलियाल, श्रीमती प्रतिमा, मेघा जदली, सुचित्रा बिष्ट, चित्रा रावत, तरुछाया अग्रवाल, भावना सती सहित छात्र सुदर्शन, आदित्या, सोनी, दीपक, इमरान, साजन, मनीषा, आयुश, अमन, सोम्य, प्रिया, सीमा, खुशी, तन्वी आदि मौजूद थे।