प्राकृतिक खेती और स्वच्छता पर दिया गया जोर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सतपुली में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने नगर को स्वच्छ बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका अधिक से अधिक लाभ सभी को लेना चाहिए। गोष्ठी में प्राकृतिक खेती पर विशेष चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में खेती को बढ़ावा देकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इसके बाद दंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भरसार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अंशुमन सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक डुकलान, जिला महामंत्री महिपाल सिंह नेगी, जिला मंत्री बृजमोहन सिंह, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी प्रवेंद्र कुमार, विकासखंड प्रभारी सुभाष चंद्र चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *