विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह ने मंगलवार को कोतवाली रानीखेत में आयोजित आदेश कक्ष में लंबित विवेचनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी सहित सभी विवेचकों ने भाग लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की विवेचना में विशेष सतर्कता बरतने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में गुमशुदगी के मामलों में पुलिस मुख्यालय की मानक कार्यप्रणाली का पालन करने, साइबर ठगी से संबंधित मामलों में व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ त्वरित कार्रवाई करने तथा विभिन्न पोर्टलों से प्राप्त जांचों और शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने को कहा गया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण पर भी जोर दिया। बैठक में विवेचनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और लंबित मामलों को कम करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *