श्रीनगर गढ़वाल : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक महानगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकार बताया गया। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में अनमैप्ड मतदाताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं का अब तक मैपिंग से बाहर रहना प्रक्रिया की धीमी गति को दर्शाता है। कांग्रेस ने इस संबंध में संगठन स्तर पर हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया। महानगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना उसका अधिकार है। बैठक में पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी, सतीश पटवाल, मीना रावत, लाल सिंह नेगी, जगदीश भट्ट, संदीप रावत, शिवलाल, मुकेश चमोली आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)