गढ़वाल विवि ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ार्ई

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विश्वविद्यालय परिसरों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 5वें, 7वें एवं 9वें सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। पूर्व में यह तिथि 31 जुलाई थी। डीएसडब्ल्यू कार्यालय की ओर से जारी प्रवेश सूचना के अनुसार निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट आवश्यकता पूरी करने वाले इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदनपत्र भरकर 8 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करने का पोर्टल 8 अगस्त रात 10 बजे तक खुला रहेगा। अभिलेखों के सत्यापन के बाद छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर का उपयोग कर निर्धारित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *