यूजी प्रवेश के लिए हेल्प डेस्क समितियां गठित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए तीनों परिसरों में हेल्प डेस्क समितियों का गठन किया है। विश्वविद्यालय ने कहा कि अभ्यर्थी प्रवेश, काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन आदि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित परिसर और हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार बिड़ला परिसर श्रीनगर, बीजीआर परिसर पौड़ी और एसआरटी परिसर टिहरी में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए संयोजक एवं सदस्यों के साथ उनके संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *