प्रत्येक गर्भवती महिला को समय से मिलें स्वास्थ सुविधाएं

Spread the love

पिथौरागढ़। गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को लेकर डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम आशीष कुमार भटगांई ने कहा कि मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक गर्भवती महिला तक समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए, जिससे गर्भवती महिला को परेशानी का सामना न करना पडे। ग्रामीण स्तर तक एक मजबूत टीम का गठन करने के आदेश दिए और एएनएम को मॉनीटरिंग व प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी देकर संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने को कहा। डीएम ने महिला अस्पताल में लिफ्ट लगाने की जल्द व्यवस्था करने व बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित व नियमानुसार निस्तारण के भी निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ.एसएस नबियाल, बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *