कोटद्वार-पौड़ी

वरिष्ठ नागरिक संगठन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
वरिष्ठ नागरिक संगठन की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। कोरोना महामारी के कारण नई कार्यकारिणी का विस्तार नहीं हो पाया था। 

संगठन के अध्यक्ष ले. कर्नल (रिटायर) बीबी ध्यानी ने बताया कि संगठन के महासचिव राम कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल की सहमति पर कैप्टन (रिटायर) पीएल खंतवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवती प्रसाद कंडवाल को उपाध्यक्ष, केसर सिंह चौहान को सचिव, रिपुदमर्न ंसह बिष्ट को सह सचिव, एमएम उपाध्याय को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा श्रीकृष्ण सिंघानिया, विनोद नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेहरवान सिंह चौहान, विजय लखेड़ा, प्रदीप अग्रवाल, श्रीमती रेणुका गुंसाई को सदस्य चुना गया। जबकि संरक्षण मंडल का दायित्व डीआईजी (रिटायर) जयेंद्र नेगी, श्रीमती सीता गुप्ता, मेजर (रिटायर) महावीर सिंह नेगी, सुरेश जखमोला, पूर्व प्रधानाचार्य विनोद कुकरेती, संग्राम सिंह भंडारी, दीनानाथ भाटिया को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!