कोटद्वार-पौड़ी

शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर जताया रोष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने प्रशासन को दिया पत्र
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर युवा कांग्रेस ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि पुलिस शहर में कानून व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्त बढ़वाने के साथ ही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।
सोमवार को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रशासन व अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा। बताया कि शहर में पिछले कुछ सप्ताह से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही चोरों ने गाड़ीघाट क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया था। इससे पूर्व बाजार क्षेत्र में भी चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं से शहर वासियों में डर बना हुआ है। पुलिस अभी तक भी चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने प्रशासन व अपर पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, बाबी बिष्ट, मनीष चातुरी, आमिर और रजत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!