कोटद्वार-पौड़ी

व्यक्ति पर लगाया पार्क की भूमि पर कब्जे का आरोप, कोतवाली पहुंची महिलाएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुर्गापुरी वार्ड नंबर 27 की महिलाओं ने एक व्यक्ति पर पार्क की भूमि को कब्जाने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले की जांच कर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि वह इस संबंध में पूर्व में भी कई बार पुलिस व प्रशासन से शिकायत कर चुकी हैं।
सोमवार सुबह दुर्गापुरी की महिलाएं कोतवाली पहुंची। उन्होंने पुलिस को पत्र देते हुए बताया कि कुछ वर्ष पूर्व क्षेत्र के एक प्रापर्टी डीलर ने दुर्गापुरी में कालोनी काटी। इन लोगों ने भी इस डीलर से भूमि खरीदी। डीलर ने कालोनी के मध्य एक पार्क निर्माण का आश्वासन दिया व इसके अनुरूप ही पार्क के लिए भूमि भी छोड़ दी गई। कहा कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए कालोनीवासियों ने नगर निगम से बजट भी अवमुक्त करवाया। साथ ही पार्क पर एक बोर्ड भी लगा दिया गया। लेकिन, कुछ माह पूर्व एक व्यक्ति ने उक्त बोर्ड पर कालिख पोत दी। बताया कि कालोनीवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना भी दी थी। महिलाओं का कहना था कि कालिख पोतने वाली व्यक्ति इस भूमि को अपनी बता रहा है और पार्क में जाने वाले लोगों से भी गाली-गलौच कर रहा है, जिससे वार्डवासियों को खतरा बना हुआ है। महिलाओं ने पुलिस से उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। इस मौके पर महेंद्र पाल सिंह रावत, गुड्डी देवी, सुनीता नेगी, ऊषा नेगी, शोभा रावत, कृष्ण गुसाईं, पूजा नेगी, अनीता नेगी, वंदना नेगी, विंदी देवी, सुनीता काला, रमेश सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!