खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर जताया आक्रोश

Spread the love

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के अंतर्गत खस्ताहाल सड़कों के सुधारीकरण की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने लोनिवि थत्यूड के नव नियुक्त अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग उठाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खेमराज भट्ट ने लोनिवि के ईई आदर्श गोपाल को खस्ताहाल हो चुकी क्षेत्र की सड़कों के बारे में अवगत करवाया। क्षेत्र में कई सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब है। लोग लंबे समय से सड़कों की सुधारीकरण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सुधारीकरण कार्य नहीं हो पा रहा है।
थत्यूड़-अग्याना, थत्यूड़-मूगलोडी सहित क्षेत्र में कई सड़के मरम्मत के अभाव खस्ताहाल होने से लोग जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। दायित्वधारी गीता रावत ने लोनिवि कार्यालय पहुंचकर ईई से बरसात समाप्त होते ही सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य शुरू करने को कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरदार सिंह, वीरेंद्र रावत, विनोद राणा, सुनील चमोली, जयपाल भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *