उत्तराखंड

भाजपा नेत्री के निधान पर जताया शोक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सुधा सती के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता थी। उन्होंने राज्य आंदोलन व राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश गौड़, सुरमान सिंह, गोदा रावत, निर्मला नैथानी, मनमोहन द्विवेदी, प्रकाश भारद्वाज, सोनी असवाल, मनोज नेगी और मनीषा गुसाई सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!