भाजपा की जीत पर वैष्णो देवी मंदिर में हवन, प्रसाद बांटकर जताई खुशी

Spread the love

हरिद्वार। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर मंगलवार को सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच मनाई गई। मौके पर यज्ञ और हवन के साथ देश की समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संचालक भक्त दुर्गा दास के संयोजन में विधि-विधान के साथ हवन संपन्न कराया गया, जिसमें संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। हवन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप मिठाई और झालमुड़ी वितरित की गई। इस दौरान ह्लजय श्री रामह्व और ह्लभारत माता की जयह्व के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्त दुर्गा दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने भाजपा की इस जीत को जनविश्वास और सुशासन की नीति की जीत बताते हुए कहा कि अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों ने देश में सुरक्षा, सुशासन और विकास को नई दिशा दी है, जिसका परिणाम चुनावी सफलता के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम में मौजूद संतों ने भी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रार्थना करते हुए इस जीत को राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में कथा वाचक रनतू बापू, रामदास बाबू, सूखा भाई, निर्मल दास, कैलाशबा, नैना बेन, आचार्य हीराबल्लभ जोशी, पंडित जगदंबा प्रसाद, पंडित राकेश सकलानी, दीवान सिंह राणा, नरेंद्र, सर्वेश, भारतेंदु और अश्वनी दीक्षित समेत क्षेत्र के कई लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *