बंद गन्ना क्रय केंद्र शुरू करने को जीएम से मिले किसान

Spread the love

काशीपुर। किसानों ने नादेही चीनी मिल जीएम से गन्ने की पूरी आपूर्ति होने के बाद ही मिल का पेराई सत्र बंद करने और बंद किए गन्ना क्रय केंद्रों को फिर से शुरू कराने की मांग की है। बुधवार को किसानों ने चीनी मिल जीएम विवेक प्रकाश से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन ने चीनी मिल बंद करने का नोटिस लगा दिया है। चीनी मिल के गन्ना विभाग द्वारा तीन फोरनाइट की पर्चियां किसानों को एक साथ जारी की हैं। किसी किसान को एक साथ छह से अधिक गन्ने की पर्चियां मिली हैं। इन दिनों किसान फसल की बुवाई सिंचाई एवं अन्य कार्य कर रहे हैं। इसमें लेबर व्यस्त है। किसानों को लेबर नहीं मिल रही है। एक साथ कई पर्चियों के आने से गन्ने की छिलाई होना मुश्किल है। उन्होंने पर्ची का गन्ना डालने में देरी होने पर पर्ची को निरस्त नहीं करने की मांग की। जीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि सीसीओ, गन्ना पर्यवेक्षकों को किसानों की खड़ी गन्ने की फसल का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों का पूरा गन्ना खरीने के बाद ही मिल बंद करने का भरोसा दिया। यहां ब्रह्मानंद प्रधान, अशोक सिद्घू, सुंदर सिंह, आशीष चौबे, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, ब्रजराज सिंह, पदम सिंह, दिवाकर सिंह, हरिओम सिंह आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *