सूरज से बरस रही आग, लगातार चढ़ रहा पारा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार सहित आसपास के क्षेत्रों में पारा चालीस के आंकड़े को पार कर गया है। गुरुवार दोपहर क्षेत्र में बैरोमीटर का पारा चालीस डिग्री से ऊपर चला गया। एक ओर जहां सूर्य देव आग बरसा रहे हैं, वहीं जंगलों में लगी आग भीषण गर्मी में घी का काम कर रही है।
पिछले दस दिन से लगातार गर्मी का पारा चढ़ता ही जा रहा है। सप्ताह भर पूर्व तक जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड था, गुरुवार को तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड को पार कर गया। सुबह से ही खिल रही तेज धूप ने आमजन को परेशान करना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय धूप इतनी तेज है कि घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है। दोपहर के वक्त बाजार में सन्नाटा पसर रहा है। गर्मी से निजात के लिए खोह नदी में डुबकी लगा रहे हैं। भारी गर्मी के कारण जंगलों में भी लगातार आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। गढ़वाल वन प्रभाग क्षेत्र में भी जंगल धधक रहे हैं। जंगलों में लगी आग से वातावरण में चारों ओर धुंध फैली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *