यूट्यूब पर धूम मचा रहा लोक गायिका अल्का पांडे का नया गीत

Spread the love

 

अल्मोड़ा। विकासखंड के बाड़ेछीना निवासी कुमाउंनी लोक गायिका अल्का पांडे का नया गाना बजाणी धूरा आजकल यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। बजानी धूरा गीत को गीतकार जगदीश चंद्र ने लिखा है। गाने की वीडियो में स्वयं अल्का पांडे ने अभिनय किया है।
दर्शकों को इस गीत के माध्यम से गांव की महिलाओं द्वारा जंगल जाकर चारा काट कर लाए जाने को दर्शाया गया है। हिमाद्रि फिल्म्स के बैनर तले बने इस खूबसूरत गीत को चंदन म्यूजिक काशीपुर ने संगीत दिया है। बाड़ेछीना निवासी गायिका अलका पांडे कई वर्षों से अल्मोड़ा नंदा देवी महोत्सव, होली महोत्सव,देवी महोत्सव आदि मंचों के माध्यम से अपनी सुरीली आवाज के लिए जानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *