बिग ब्रेकिंग

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का ऐलान: बेरोजगारों को मिलेगा पांच हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सत्ता में आते ही दी जायेगी फ्री बिजली व गैस सिलेण्डर पर 200 की सब्सिडी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऐलान किया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सत्ता में आते ही बेरोजगारों को पांच हजार बेरोजगारी भत्ता के साथ ही प्रत्येक गैस सिलेंडर पर दो सौ रूपये की सब्सिडी व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली दी जायेगी।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कोटद्वार में अनेक कार्यक्रमों में सिरकत करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत समस्त पेंशन योजनाओं को शुरू करवाया जायेगा, महिलाओं के लिए सार्वभौम पोषण आहार की योजना शुरू की जायेगी, प्रदेश की समस्त जनता को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली दी जायेगी, तथा बेरोजगारों के लिए पांच हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। इसके अलावा भाजपा राज में ठप पडे विकास को गति प्रदान की जायेगी।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा कोटद्वार के क्षेत्रवासियों ने कोटद्वार के सनेह, झंडाचौक, इंदिरा नगर, आमपडाव, सिम्मलचौड, हल्दूखाता, सिगड्डी, झंडीचौड सहित विभिन्न स्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाते हुए उनके चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये, साथ ही महापुरूषों के अधूरे कार्यो को पूरा करने का भी संकल्प लिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सनेह क्षेत्र में पूर्व सैनिक मगन लाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन को गाते हुए शुभारंभ किया, तत्पश्चात जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य की सरकारें विकास कार्य करने एवं लोगों की जनआंकाक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है, कहा कि मंहगाई कम करने एवं बेरोजगारो को रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आयी भाजपा सरकारे जनता की अपेक्षाओं पर नक्कारा साबित हुई है। उन्होंने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में संविधान को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, तथा गांधी के भारत के सपनों को चूर-चूर कर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है, जिसे अब बचाने की जरूरत है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो शासन चलाना भी जानती है, तथा सबका साथ सबका विकास के लेकर योजनाएं बनाकर क्रियान्वित करती है। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जिताने का आह्वान किया।
इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज कोटडीढांग की छात्राओं एवं महिला कीर्तिन मंडलियों ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन गाकर माहौल को और ज्यादा सौहार्दपूर्ण बना दिया। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ॅ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शंकुतला चौहान, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, पूर्व प्रधान विजय राम, विमला देवी, शिवचरण सिंह, रीना आर्य, मनवर सिंह आर्य, नत्थू सिह अधिकारी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, शांति पुंडीरी, सुरेन्द्र सेमवाल, पान सिंह अधिकारी, प्रकाश लखेडा, खुशाल सिंह, शेर सिंह राणा, अरविंद नेगी, कुसुम नेगी, शोभा रावत, जगमोहन सिंह, लीला देवी, कुंदन सिह, वेद प्रकाश, संगीता देवी, उर्मिला देवी, धीरेन्द्र सिंह नेगी, संजय रावत, सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता, अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय की जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!