चार टीमों का लीग के लिए चयन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : अलकनंदा रोटरी क्लब ने स्व. आयुष नेगी और स्व. नंददीप मल्ल मेमोरियल स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की। जूनियर वर्ग के मुकाबले रोमांचक रहे। सेंट थेरेसास कॉन्वेंट, सेंजो किलकिलेश्वर, सेमफोर्ड पब्लिक और मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल ने अंतिम चार में जगह बनाई। ये टीमें अब लीग मैच खेलेंगी। शुक्रवार को हुए पहले मैच में सेंट थेरेसास ने हेवन ऐंजल पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराया। अक्षत ने दो गोल किए। सेंजो किलकिलेश्वर ने रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से मात दी। सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल ने सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल ने गुरु रामराय पब्लिक स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। खेल प्रभारी प्रदीप मल्ल ने सीनियर वर्ग के आगामी मैचों की जानकारी दी। सीनियर वर्ग में सेमफोर्ड, गुरु रामराय, सेंट थेरेसास और रेनबो पब्लिक स्कूल की टीमें खेलेंगी। क्लब अध्यक्ष सुनील बिजल्वाण ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *