गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों में बर्फबारी

Spread the love

उत्तरकाशी। जनपद में लगातार दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों सहित गोमुख ट्रैक व नेलांग-जादूंग घाटी में करीब एक से चार फीट तक बर्फ गिर चुकी है। दूसरी ओर बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर धरासू और यमुनोत्री हाईवे चामी और बर्नीगाड में मलबा आने के कारण बंद हो गया है। साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर दूसरे दिन भी अस्थायी रोक जारी रही।
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में भी लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण धरासू में मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा कंट्रोल रूम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी टीमों के साथ राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है।
डीएम ने विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से ट्रैकिंग पर गए और बेस कैंपों में रुके ट्रैकर्स की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ट्रैकर्स को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए संबंधित टीमों को आपसी समन्वय से आवश्यकतानुसार रेस्क्यू अभियान चलाने को कहा। डीएम ने खतरे वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ यात्रियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *