थ्री डी पर चलती है गहलोत सरकार, पायलट पर भी तंज: अमित शाह

Spread the love

जयपुर, एजेंसी। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजस्थान में भरतपुर जिले में भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन में भरतपुर संभाग के 25000 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला, वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर तंज भी कसे। आइए पांच पांइट में समझते हैं कि शाह ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा…।
अमित शाह ने कहा -एक जमाने में भाजपा पर कांग्रेस के नेता ताना मारते थे कि हम दो हमारे दो, लेकिन कांग्रेस के पास आज विपक्ष का दर्जा भी नहीं रहा है। भाजपा का विस्तार हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं के पराक्रम और उनके आधार पर हो रहा है। मोदी जी ने 10 साल में भाजपा की विचारधारा, झंडा और कमल का निशान देश के हर घर तक पहुंचाने का काम किया है। शाह ने कहा- राहुल गांधी अभी देशभर में यात्रा कर पैदल चले। पत्रकारों ने पूछा इतनी बड़ी यात्रा करके नतीजा क्या होगा? कांग्रेस के घर जैसे नार्थ ईस्ट के 3 राज्यों में हुए चुनाव में ही पार्टी का सफाया हो गया।
अमित शाह ने कहा- अशोक गहलोत कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते और सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। लेकिन सरकार तो भाजपा की बनने वाली है, पायलट जी आपका नंबर नहीं आने वाला। आपका कंट्रीब्यूशन कांग्रेस में गहलोत से ज्यादा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का कंट्रीब्यूशन आपसे अधिक है। इस सरकार ने राजस्थान को लूटने का काम किया है। गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार में से एक है। गहलोत जी कान खोलकर सुन लें। 2024 के चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से राजस्थान में लोकसभा की सीटें जीतेगी और प्रचंड बहुमत के साथ 25 की 25 सीटें जीतेगी।
अमित शाह ने कहा अलवर के थानागाजी में पति के सामने पत्नी के साथ बलात्कार किया गया। दौसा में आदिवासी महिला का गैंगरेप किया गया। बालोतरा में बुजुर्ग महिला के कड़े काट कर निकाल लिए, लेकिन गहलोत सरकार के सिर पर जूं नहीं रेंग रही है। राजस्थान सरकार 3ऊ पर चलती है। दंगा का डी, महिलाओं से दुव्र्यवहार का डी और दलितों पर अत्याचार का डी, ये 3डी सरकार है। राजस्थान के विभिन्न शहरों में दंगे होते हैं, लेकिन गहलोत सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती।
जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट को लेकर भी अमित शाह ने गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान और गुजरात में बम ब्लास्ट हुए थे। तब की वसुंधरा सरकार ने आरोपियों को पकड़कर जेल डाला। फांसी की सजा हुई, लेकिन गहलोत सरकार हाईकोर्ट में सही से दलीलें नहीं रख पाई, इसलिए सारे आरोपी छूट गए। गहलोत सरकार को शर्म करनी चाहिए। बम ब्लास्ट में मारे गए व्यक्तियों पर भी वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। गहलोत सरकार के जाने का समय निश्चित हो गया है। यह सरकार जनता के मन से उसी दिन निकल गई जब रामनवमी की शोभायात्रा पर रोक और भगवा झंडे लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया। गहलोत जी राजस्थान की जनता यह स्वीकार नहीं करेगी, आपकी तुष्टिकरण की राजनीति का चप्पे-चप्पे पर वोट देकर जनता जवाब देगी।
अमित शाह ने बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से पूछा- अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूछा कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है या नहीं बनाना है? तो आवाज ‘ हां ‘ में आई। शाह ने कहा अगर, मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है तो 2024 से पहले एक ट्रेलर आ रहा है 2023 के विधानसभा चुनाव का। गहलोत को ये ट्रेलर दिखा दो, अपने आप 2024 में 25 में से 25 सीटें आ जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *