ऋषिकेश। मायाकुंड क्षेत्र में एक युवती घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली। युवती का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है। मायाकुंड क्षेत्र में नेहा (18) अपने माता-पिता के साथ किराए के कमरे में रहती थी। इन दिनों उसकी मां अपने पैतृक गांव बलिया (उत्तर प्रदेश) गई हुई है। वह अपने पिता हरिंद्र राजभर के साथ अकेले ही थी। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि भाई रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है।
पिता हरिंद्र राजभर पल्लेदारी का काम करते हैं। बुधवार सुबह नेहा ने अपने पिता को नाश्ता कराया। इसके बाद उसने हाथ में दर्द होने की बात कहकर कपड़े की दुकान पर काम पर नहीं जाने की जानकारी दी। हरिंद्र राजभर रोज की तरह काम पर चले गए।
कुछ समय बाद पड़ोसियों ने पिता को सूचना दी कि उनकी बेटी कमरे के अंदर पंखे से फंदे के सहारे लटकी हुई है।